कराटे

पांच हजार साल पुराना खेल (पिट्टू) नए स्वरूप लगोरी के रूप में हुआ फिर से शुरू ।

  • पांच हजार साल पुराना खेल (पिट्टू) नए स्वरूप लगोरी के रूप में हुआ प्रारंभ।
  • खगड़िया जिला लगोरी संघ के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह प्रदर्शनी मैच का किया गया आयोजन।

खगड़िया : भारत में पांच हजार साल पुराने खेल पिट्टू अब नए रूप में सामने आया है जिसे देश में भारतीय ओलंपिक संघ,स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा मान्यता प्रदान की गई है आज इसकी शुरुआत खगड़िया की धरती पर भी की गई है जिसमे दर्जनों बच्चों ने प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी मैच में भाग लेकर इस खेल के नियम और बारीकियों से अवगत हुए। उपरोक्त बातें खगड़िया जिला लगोरी संघ के संयोजक दीपक सेंगर ने कही।

लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा आज खगड़िया के राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के प्रांगण में एक दिवसीय लगोरी प्रशिक्षण शिविर सह प्रदर्शनी मैच का अयोजन किया गया जिसमे लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रंधीर कुमार,राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के निदेशक डॉक्टर विवेकानंद, धर्मेंद्र कुमार,बेगूसराय जिला लगोरी संघ के संयोजक शिवम कुमार,प्रशिक्षक राहुल कुमार,जितेंद्र कुमार, कॉलेज कर्मी मोहित कुमार सहित दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित थे।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर विवेकानंद ने कहा की लगोरी नाम नया है लेकिन खेल बहुत पुराना है बिहार में इससे पिट्टू कहा जाता है इसे खेलकर बचपन की यादें ताजा हो गई जब हमलोग पत्थर रखकर इसे फोरते थे। खगरिया जिले में इसकी शुरुआत की गई है इसका मैं स्वागत करता हूं आने वाले समय में यहां के खिलाड़ी इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेंगे ऐसी अपेक्षा है।

इस अवसर पर मौजूद लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रंधीर कुमार ने कहा की लगोरी खेल को भारतीय ओलंपिक संघ ने मान्यता प्रदान कर दी है। भारत सरकार द्वारा अगले महीने गोवा में आयोजित हो रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में यह खेल भी शामिल हो गया है। साथ ही अगले महीने एमेच्योर लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित किए जा रहे 10वें सीनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप में बिहार की टीम पहली बार भाग लेगी। आनेवाले समय में बिहार हर जिले में यह खेल खेला जाएगा ऐसा प्रयास किया जा रहा है अब खिलाड़ी इस खेल में भी अपना कैरियर बना सकते हैं।

अप्पन लगोरी- खेल के नारों के साथ उपस्थित खिलाड़ियों को लगोरी खेल के नियम,बारीकियों से परिचत करवाया गया तत्पश्चात खिलाड़ियों ने इसका अभ्यास किया। इस अवसर पर शिवम कुमार,मोहित किशन, विवेक, साक्षी सिंह, नमनदीप सेंगर, अजय कुमार, अंकुश कुमार संजना कुमारी, रिया राज,राजनंदनी,खुशबू ,रितिका एवं, अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

13 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago