पटना: सोनपुर में 8 सितंबर से शुरू हो रही 21वीं सब जूनियर बालक-बालिका साफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ पटना ने ट्रायल के तारीख की घोषणा कर दी है। सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ पटना का ट्रायल 4 सितंबर को बालडविन एकेडमी (बाईपास स्थित धवलपुरा साउथ बेगमपुर पटना-9) में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ पटना के संयुक्त सचिव ज्ञान रंजन ने दी।
उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में वहीं खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2009 के बाद हुआ है। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्कूल आई-डी कार्ड आदि के साथ मौजूद होना होगा। तभी खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने दिया जाएगा। इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 15 साल से कम होना चाहिए।
इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 21वीं सब जूनियर बालक-बालिका साफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। 4 सितंबर को ही बालक और बालिका का ट्रायल लिया जाएगा। उसके बाद टीम का ऐलान किया जाएगा। चयनकर्ता के भूमिका में राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय कुमार, हर्ष रंजन और संध्या कुमारी मौजूद रहेंगी। इनके द्वारा ही खिलाड़ियों की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…