किशनगंज 08 मार्च: बिशनपुर किशनगंज में चल रहे केबीसीएल T20 टूर्नामेंट में आज राजहंस क्लब रोल बाग किशनगंज बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बिशनपुर के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया।
जिसमें राजहंस क्लब के कप्तान राजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 157 रन बनाए जिसमें मिराज ने 34 विशाल ने 23 एवं अनीवेद व्यास ने 18 रनों का योगदान दिया वही फ्रेंड्स क्लब बिशनपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रवि ने तीन विकेट एवं असगर ने तीन विकेट हासिल किए ।
158 रन का पीछा करने उतरी बिशनपुर ने सभी विकेट खोकर मात्र 84 रन ही बना सकी जिसमें फ्रेंड्स के एकमात्र बल्लेबाज अभिषेक ने सर्वाधिक 19 रनों का योगदान दिया वहीं राजहंस क्लब रोलबाग किशनगंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनीवेद व्यास ने तीन विकेट सतीश ने दो विकेट विशाल ने 1 विकेट नीरज ने 1 विकेट एवं निखिल ने एक विकेट हासिल किया ।
ऑलराउंड परफॉर्मेंस तीन विकेट एवं 18 रन बनाने वाले अनीवेद व्यास को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच अनीवेद व्यास को शादाब मुखिया ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…