लातेहार । जिला खेल स्टेडियम में चल रहे रंधीर वर्मा ट्रॉफी 2021-22 के चौथे मैच हजारीबाग तथा पलामू के बीच खेला गया । जिसमें हजारीबाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 229 रन बनाए । जिसमे हर्षित केडिया ने 83, मणिकांत ने 34, तथा अभिजीत ने 50 रन की पारी खेला । पलामू की ओर से विकाश कुमार 3, संदीप 2, अजहर 2 तथा अभिनव ने 2 विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी पलामू की पूरी टीम 46वे ओवर में 199 रन बनाकर ढेर हो गयी । हजारीबाग की ओर से अमित यादव ने 40 रन देकर 4 ,रितिक जैन 2 तथा प्रदीप नागार्जुन ने 2 विकेट चटकाए । मैन ऑफ द मैच हजारीबाग के हर्षित केडिया को मैच पर्यवेक्षक काजल दास के द्वारा पुरस्कार दिया गया।
मैच के अंपायर रमेश सिंह ,प्रशांत कुमार तथा स्कोरर दीपक सेठी थे ।मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार सदस्य दिलीप कुमार प्रसाद , नीरज सिंह , अजय कुमार , उमाकांत प्रसाद , संकेत शर्मा , लाल आशिश नाथ शाहदेव समेत कई लोग उपस्थित थे ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…