मोतिहारी 23 अक्टूबर: ज्ञात हो कि ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के वर्तमान कमिटी ने अपने कार्यकाल का 3 वर्ष पूरा हो लिया हैं तथा बीसीए के नियम के अनुसार अब नए कमिटी का चुनाव निर्धारित है।
ईसीडीसीए के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने पूर्व में ही उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया था कि नए कमिटी के चुनाव के लिए “सीओएम” के द्वारा मोतिहारी बार काउंसिल के वरीय अधिवक्ता डॉ प्रणव प्रियदर्शी को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त कर दिया गया हैं।
उपरोक्त विषय के संदर्भ में चुनाव पदाधिकारी श्री प्रणव प्रियदर्शी के द्वारा आज चुनाव से संबंधित गतिविधियों का निर्धारण कर रूपरेखा जारी कर दी गई हैं।जारी रूपरेखा के अनुसार क्रमशः 29 अक्टूबर 2021को अंतरिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन,30 अक्टूबर 2021 को दावा/आपत्ति/निराकरण और 31 अक्टूबर 2021 को अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा।नामांकन दाखिल करने की तिथि 01 नवंबर 2021,नामांकन जाँच की तिथि 02 नवंबर 2021 और नाम वापसी की तिथि 05 नवंबर 2021निर्धारित की गई हैं।
साथ ही चुनाव पदाधिकारी श्री प्रियदर्शी के द्वारा जानकारी दी गई कि चनाव कार्य 14 नवंबर 2021 को गाँधी संग्रहालय मोतिहारी में सुबह 10:30 से दोपहर 2:00 बजे तक सम्पादित किया जाएगा।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…