कराटे

बीसीए में प्रतिभा की जगह पैसा और पैरवी का खेल अब और नहीं चलने वाला

  • बीसीए में प्रतिभा की जगह पैसा और पैरवी का खेल अब और नहीं चलने वाला
  • सचिव और संयुक्त सचिव ने संयुक्त वयान जारी कर कहा निराशा के बादल छंटने ही वाले हैं !
  • खेल के आधार पर ही चुनें जाएंगे खिलाड़ी।

पटना 23 सितम्बर: बिहार क्रिकेट संघ पर लगातार यह आरोप लगते आया है की जब भी खिलाडियों का चयन किसी टीम में होता है या पुरुष टीम हो या महिला टीम पैसे ,पैरवी और पुत्र मोह में चयन किया जाता है .बीते कल भी जब बीसीए ने सैयद मुशताक अली टीम की घोषणा की तो येसे आरोपों से पूरा बिहार क्रिकेट जगत गर्म रहा.

बिहार के प्रतिभावान पुरूष एवं‌ महिला खिलाड़ियों को अपने चयन को लेकर हतोत्साहित होने की जरूरत नही है।जल्द ही बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को न्याय मिलेगा । यह बातें बिहार क्रिकेट संघ(सचिव गुट)के सचिव संजय कुमार ‘मंटू’ और संयुक्त सचिव कुमार अरविंद ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है।

पदाधिकारी द्वारा बिहार के प्रतिभावान खिला़ड़ियों को भरोसा दिलाया है कि वह दिन अब दूर नही जब लक्ष्मी पुत्रों की जगह बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन निष्पक्ष ढंग से बिहार की टीम में होगा । खिलाड़ियों को भरोसा दिलाते हुए सचिव ने कहा है कि भगवान के घर देर है अंघेर नही ।

बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों की जगह जिस तरह से पैरवी,पैसा और बीसीए से जुड़े लोगों के पुत्रों का चयन बिहार टीम में हो रहा है वह बिहार क्रिकेट के लिए शर्मनाक है ।सचिव ने बिहार क्रिकेट से जुड़े वैसे भ्रष्ट लोगों को आगाह किया है वे लोग जल्द से जल्द क्रिकेट से अपने आप को अलग कर लें वर्ना जेल की हवा खाने को भी तैयार रहें।

उन्होंने कहा कि फूट डालो राज करो का खेल अब और लंबा नहीं चलने वाला। बीसीए के संयुक्त सचिव कुमार अरविंद ने सचिव के कदम को सराहनीय बताते हुए वैसे चयनकर्ता को भी आगाह किया है जो पदाधिकारियों के कथित दवाब में आकर प्रतिभावान खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है ।

उन्होंने कहा है कि सभी के कार्यों का ईमानदारी विश्लेषण किया जायेगा और दोषी लोग किसी भी परिस्थिति में बिहार क्रिकेट में नही रह पायेंगें । संस्था बच्चो और क्रिकेट के बूते है किसी के पाॅकेट की जागीर नहीं है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

3 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

11 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago