कराटे

बीसीए के अध्यक्ष से सीएबी के पूर्व सचिव आदित्य वर्मा ने पूछे कठिन सवाल?देखें

पटना 17 अक्टूबर: बिहार क्रिकेट में कुछ दिनों से ऑडियो ,वीडियो वायरल होने की खबरें चर्चा बटोर रही है और आरोप प्रतिरोप लगाए जा रहे है। इस बीच क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के पूर्व सचिव आदित्य वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कुछ सवाल बीसीए के अध्यक्ष से पूछे है।

उन्होंने अपने कहा है” बिहार क्रिकेट संघ के सबसे पावर फुल अध्यक्ष जी से बिहार क्रिकेट संघ से समबंधित कुछ सवाल का सिलसिलेवार उत्तर चाहता हूँ —

आदित्य वर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई ईमेल की कॉपी

क) आपके द्वारा बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि जमुई के संजय कुमार सिंह के उपर बहुत ही गंभीर आरोप लगा के एक पत्र भेज कर उनका स्पष्टिकरण सात दिन के अंदर मांगा था । आपने पत्र की कॉपी तत्कालीन पटना जिला के वरिय पुलिस अधीक्षक को भी दिया था । अचानक आप के और जिला प्रतिनिधि के बीच क्या डील हुआ कि सब कुछ लिपा पोती कर आपने उनको असंबैधानिक तरीके से बिहार क्रिकेट संघ का कार्यकारी सचिव बना दिया क्या इसकी जानकारी बिहार सरकार के निबंधन विभाग को आप ने दिया गया है।।

ख) बिहार क्रिकेट संघ का एजीएम, एसजीएम, कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक आप के द्वारा बात बात मे की जाती है क्या इसकी सूचना लिखित रूप से बिहार सरकार के निबंधन विभाग को दिया जाता है ।

ग) बिहार क्रिकेट संघ के एक जीएम रैंक के पदाधिकारी कुछ दिन पहले बिहार क्रिकेट संघ के अतिथि भवन से बिहार सरकार के मद्य निषेध कानून के उलंघन के आरोप मे पाटलीपुत्रा थाना के द्वारा गिरफ्तार किए गए आप से पुछना है कि आप रात मे बीसीए के अध्यक्ष के नाते थाना जा कर जीएम को छोड़ने के लिए दबाब बना रहे थे जो बिहार सरकार के कानुन का उलंघन है या नही।

घ) पिछले 30 तारिख से मेरा बेटा डेंगु बुखार से पीडित हो गया था मेल भेज कर इसकी जानकारी आपको दे दिया गया था । आप के आदेशानुसार लखन राजा मोईनुल हक स्टेडियम मे जा कर अपना हाजिरी बीसीए के चंदन को देने गया था

च) बिहार क्रिकेट लीग के खाता का आडिट रिपोर्ट अभी तक बीसीए के वेव साईट पर लोड क्यो नही हुआ है।

छ) बीसीसीआई को मेल भेज कर आपने बीसीए सचिव के बेटे के उपर बहुत ही गंभीर आरोप लगा के उसका मैच फी रोकवा दिया था मैने विरोध भी किया था, लेकिन अचानक आप का दिल पिघला और जहानाबाद के शिवम कुमार को आपने सारण जिला क्रिकेट संघ से नाम भेज दिया यह कौन सा शॉट आपने मारा आपसे बेहतर कौन बता सकता है

ज) अरवल जिला सचिव ने आपको अपना मत दे कर बीसीए अध्यक्ष बनाया आप जीतने के बाद अरवल के सचिव को बीसीए मे अच्छी सैलरी पर रख लेते हैं बिना किसी नियम कानून के अरवल जिला सचिव का पद बेटी को मिल गया । आप ने बिहार महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर बना कर उनको भेज दिया था या नही । आप के लीगल कमिटी के हेड पटना हाई कोर्ट के वकिल के राय के बाद इस बार ऐसा करने से आप चुक गए ।

 

पुरे विश्व क्रिकेट मे कभी भी चयन कर्ता रिजर्व नही बनाए जाते है आप ने बना कर एक नए बहश की शुरुआत कर दिया है बीसीसीआई के सचिव के परिवार के आप अपने आप को करीबी बताते है बीसीए का ग्रांट करीब 80 करोड़ रुपये रोक दिया है इस पर कुछ रोशनी डाले

बिहार क्रिकेट टीम का मुख्य चयन कर्ता बीच मे क्यो भाग गया जो भी चयन मैच चल रहा है उसके खिलाड़ियों का परफारमेंस का विवरण क्यो नही बताया जा रहा है बिहार क्रिकेट लीग के खाता की जांच के लिए आप जिस दिन भी बीसीसीआई को सुचित कर मिडिया को रिलीज कर देगे मै जीवन भर के लिए अपने आपको क्रिकेट से अलग कर लुगॉ ।

अंत मे इतना ही कहुगॉ बेटा मेरा है प्रशांत भी अपना है जिस प्रकार पिछले साल विजय हजारे टीम के फायनल लिस्ट से उसका नाम अंत मे इसलिए हटा दिया गया था कि जय शाह ने मुझे फोन पर कहा था कि मिडीया को बोल दे कि मै दो चयन कर्ता देवांग गॉधी, अभय कुरूविला को भेज दिया है आपने गुस्सा मे प्रशांत सिंह का नाम हटा दिया था उम्मीद है कि आप मेरे सवालो का जबाब दे देगें ।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago