पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को हिसार पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिसार 18 अक्टूबर:  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था मामला  रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम लाइव के दौरान भारतीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को भंगी कहते हुए संबोधित करना बताया गया।

चैट के  बाद उनपर हरियाणा के हांसी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। रजत कालसन नाम के व्यक्ति ने युवराज के खिलाफ FIR दर्ज कराने के साथ उनपर IPL की धारा और एससी/एसटी एक्ट भी लगाया था।

शिकायकर्ता कालसन ने अपनी शिकायत में युवराज सिंह को लेकर लिखा कि उन्होंने दूसरे खिलाड़ी को संबोधित करने के लिए विवादित शब्दों का प्रयोग किया है। जिसको लेकर युवराज की अब गिरफ्तारी की गई थी।हालांकि युवराज की गिरफ्तारी के बाद उन्हें औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया। आपको बता दे कि चैट में युवराज ने उस समय तुरंत ही अपनी गलती को सुधारते हुए अपने शब्दों के लिए माफी मांगी ली थी।

इसको लेकर पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि उन्हें गिरफ्तार किए जाने के बाद अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया गया है। इस मामले में युवराज सिंह ने हाईकोर्ट की तरफ रुख किया जहां से जमानत मिल गई।

आखिर ऐसा क्या कहा दिया था जो करनी पड़ी युवराज सिंह को गिरफ्तार

हुआ यु की युवराज सिंह और रोहित शर्मा के बीच हुए इंस्टाग्राम लाइव का वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ महीनों के बाद उस समय वायरल हुआ जब युवराज का चहल को लेकर दिए कमेंट पर सभी का ध्यान गया। इसमें उन्होंने कहा था कि, ये भंगी लोग युजी को कोई काम नहीं है।

हालांकि इसके बाद युवराज सिंह ने अपने इस कमेंट के लिए सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘मैं समझता हूं जब मैं अपने दोस्त से बात कर रहा था, मेरी बात को गलत अर्थ में समझा गया, जो निराधार है। हालांकि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर मैंने किसी को गैर-इरादतन किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, मैं इस पर खेद व्यक्त करता हूं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

14 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago