किशनगंज जिला बी डिवीजन लीग में गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर 7 विकेट से विजयी।

किशनगंज 19 दिसंबर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 2021-22 बी डिवीजन का 27 वां मुकाबला शहीद अशफाक उल्ला खां स्टेडियम खगड़ा किशनगंज में गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर क्रिकेट क्लब बनाम रेमंड्स क्रिकेट क्लब के बीच 20-20 ओवरों का खेला गया जिसमें रेमंड्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया

पहले बल्लेबाजी करते हुए रेमंड्स क्रिकेट क्लब ने 18.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए जिसमें अफजल ने 31 रन एवं रोहित ने 13 रन का योगदान दिया वही गाड़ीवान मोहल्ला जूनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए शयान आलम ने 4 विकेट एवं सरवर अली ने दो विकेट हासिल किए

128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाड़ीवान मोहल्ला जुनियर ने 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें अली जौहर ने 33 रन एवं सरफराज ने 26 रनों का योगदान दिया वही रेमंड्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए बिलाल ने एक विकेट एवं समीर ने 1 विकेट हासिल किए

शानदार गेंदबाजी 4 विकेट लेने वाले शयान आलम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच शयान आलम को जिले के सीनियर खिलाड़ी तबरेज आलम उर्फ तब्बू ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे फैजल खान एवं विक्रम श्रीवास्तव ग्राउंड मेन हैवीट संयोजक वीर रंजन .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago