पटना 19 दिसंबर: पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के चौथे मैच में रविवार को अमर सीसी ने हरकुलस सीसी को चार विकेट से हरा दिया।पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर भिखुआ मोड़ के पास स्थित एनआईओसी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले गए इस मैच का टॉस अमर सीसी ने जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हरकुलस ने की टीम 34.1 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। हरकुलस के लिए विश्वास आर्या ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। इसके अलावा सोनू शर्मा ने 27 व संतोष यादव ने 26 रन जोड़े। नवनीत ने 6.1 ओवर में 16 रन खर्च कर चार विकेट झटके, जबकि अमन गोस्वामी व करन यादव ने 3—3 विकेट अपने नाम किए।
जवाब में खेलने उतरी अमर सीसी की टीम ने 155 रन के लक्ष्य को 34.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। अमर सीसी की ओर से सूर्यम ने नाबाद 50, नवनीत राय ने 36 व सुमित ने 27 रन बनाए। हरकुलस के संतोष ने 3 और विवेक ने 2 विकेट चटकाएं। मैन आफ द मैच अमर सीसी के नवनीत को समाजसेवी राकेश सिंह ने प्रदान किया।
पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया की लीग का अगला मैच सोमवार को फतेहपुर ग्राउंड पर खेला जाएगा।
अमर सीसी- (155 रन/6 विकेट) सूर्यम नाबाद 50, नवनीत राय 36, सुमित 27,विकेट- संतोष 31/3,विवेक 21/2 ।
हरकुलस सीसी: (154 रन /10 विकेट), विश्वास आर्या 33, सोनू शर्मा 27, संतोष यादव 26, विकेट: नवनीत 16/4, करन यादव 27/3, अमन गोस्वामी 33/3।
कल का मैच: राइजिंग स्टार बनाम वाईएमसीसी, फतेहपुर ग्राउंड: 9:30 बजे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…