राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में जीएसी की शानदार जीत

पटना 27 दिसंबर: पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही राजकुमार महासेठ पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को खेले गए मैचों में जीएसी और पटना फुटबॉल एकेडमी ने जीत हासिल की। जीएसी ग्राउंड पर जीएसी ने इंपीरियल सॉकर एफसी को 6-0 जबकि गांधी मैदान पर पटना फुटबॉल एकेडमी ने मिराकल एफसी को 4-0 से हराया।

जीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में इंपीरियल सॉकर एफसी के खिलाफ जीएसी का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा। खेल शुरू होते ही जीएसी के खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया और खेल के अंतिम क्षणों तक जारी रहा। एसके राजा बाबू ने खेल के 8वें, संजीत मंडल ने खेल के 31वें और 76वें, रजत मंडल ने खेल के 38वें मिनट, मोहसिन सरकार ने 72वें मिनट, सफीउद्दी बैद्या ने 75वें मिनट में गोल दागे।

मैच रेफरी कैलाश प्रसाद ने प्रियांशु कुमार (इंपीरियल सॉकर) को पीला कार्ड दिखाया। मैच में सहायक रेफरी हरेंद्र कुमार यादव, सुनील कुमार और मनोज कुमार थे।गांधी मैदान पर मिराकल एफसी के खिलाफ पटना फुटबॉल एकेडमी की टीम हावी रही। खेल के 7वें मिनट में मनोज हेम्ब्रम ने पटना फुटबॉल एकेडमी के लिए गोल दागा।

इसके बाद साहिन जारी ने 39वें मिनट, अमन कुमार ने 41वें मिनट में और विक्रम मुर्मु ने 46वें मिनट में गोल दाग कर पटना फुटबॉल एकेडमी को 4-0 से जीत दिला दी।कल का मैच जीएसी : बीआरसी बनाम पटना एकेडमी , गांधी मैदान : रैनबो एफसी बनाम मिराकल एफसी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago