जहानाबाद 27 दिसंबर: जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग के लीग मुकाबले में सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी ने बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी को 5 विकेट से हराया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार कैंब्रिज क्रिकेट अकैडमी ने 35 ओवरों में 6 विकेट खोकर 185 रन का स्कोर खड़ा किया ।कैंब्रिज के तरफ से अभिनाश ने 62 प्रशांत ने 41 और सत्यम ने 27 रन का योगदान दिया ।सरदार पटेल के तरफ से आनंद ने 4 और हर्ष ने 2 विकेट चटकाए।
185 रन का पीछा करने उतरी सरदार पटेल की टीम ने मात्र 25.3 ओवरों में लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी के तरफ से कुमार शान ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 74 रन की नाबाद पारी खेली और अपने टीम को आसानी से जीत दिला दी ।सरदार पटेल क्रिकेट अकैडमी के तरफ से विकाश कृष्णा ने 42 और ऋतिक रोशन ने 27 रन की नाबाद पारी खेली ।बिहार कैंब्रिज के तरफ से शुभम ने 2 ,और रोहित ,रानू ,अविनाश ने 1,1 विकेट झटके ।
कुमार शान को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास ने मैन ऑफ द मैच दिया ।लीग का अगला मुकाबला वैष्णवी कंस्ट्रक्शन और विजन क्लासेज के बीच में दिनांक 28/12/2021 को जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…