मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में प्रिंस के ऑलराउंड प्रदर्शन से झाझरपुर क्रिकेट क्लब विजयी

मधुबनी 27 दिसंबर: मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज पंडौल हाई स्कूल के मैदान पर जिला लिग का तीसरा मैच खेला गया! आज का नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब और झंझारपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें झाझरपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया

उनका पहले बल्लेबाजी का फैसला टीम के बल्लेबाजों ने सही साबित किया और उनके बल्लेबाज़ों ने 40 ओवर में 5 विकेट पे 238 रन बना डाला! उनकी टीम की तरफ से प्रिंस सिंह ने सर्वाधिक 60 रन, औरआदित्य राज 55 वही अतुल ने 41 रन का योगदान दिया एवं बाकी बल्लेबाज ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया! नारायण पट्टी के तरफ घनश्याम और समीर ने 2 -2 एवं उज्ज्वल ने 1विकेट लिया।

झाझरपुर क्रिकेट क्लब के 238 रणो के लक्ष्य का पिछा करने उतरी नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब 122 रनो पे अल ऑउट हो गई और 116 रनो से मैच हार गई! नारायण पट्टी के तरफ से कारण ने 58 रनों के योगदान दिया प्रिंस के ऑलराउंड प्रदर्शन(15run तथा 6-02-05 विकेट) कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से वरिष्ट अंपायर रविन्द्र सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया!

आज के मैच में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल कुमार सिंह उपाध्यक्ष श्री अशोक यादव कोषाध्यक्ष श्री अजीत चौधरी संयुक्त सचिव श्री पंकज राठौर जी जिला संयोजक नवीन गुप्ता जी , आईटी हेड इंजीनियर शुभम श्रीवास्तव,सतीश,मिहिर चन्द्र झा, जय प्रकाश जी एवंम निर्णायक की भूमिका में जय शंकर जी एवं रविन्द्र सिंह उपस्थित थे!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago