पटना : भारतीय कुश्ती महासंघ से मान्यता प्राप्त एवं ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हलद्वानी ( उत्तराखंड ) में खेली जा रही दूसरी राष्ट्रीय सब जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप के अंडर -15 बालक वर्ग के 32 किलोग्राम वजन वर्ग में बिहार के गगनदीप कुमार एवं 53 किग्रा वजन वर्ग में सौरभ कुमार कुमार ने काँस्य पदक जीता।
इस बात की जानकारी देते हुए ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ बिहार के अध्यक्ष किशलय किशोर ने बताया कि पटना के गगनदीप कुमार एवं सौरभ कुमार को काँस्य पदक जीतने पर ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है। श्री किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता से वापस लौटने पर स्वर्ण पदक जीतने वाले भूषण कुमार महतो ( पूर्वी चम्पारण ),गगनदीप कुमार व सौरभ कुमार ( दोनों पटना ) को सम्मानित किया जायेगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…