पटना : बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार एवं नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा भागलपुर व नवगछिया के विभिन्न खेल मैदानों पर 8 से 11 सितंबर तक प्रथम बिहार बाल बैडमिंटन प्रीमियर लीग ( दिवा-रात्रि ) का आयोजन किया जायेगा।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि प्रीमियर लीग के मैचों को आकर्षक बनाने हेतु तैयारी जोर – शोर से की जा रही है। श्री शंकर ने यह भी बताया कि नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार के देखरेख में इस प्रीमियर लीग में सहभागिता करने वाले से खिलाड़ियों का चयन बुधवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर किया गया।
ए,बी व सी कैटगरी में चयनित संभावित खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी करते हुए बताया कि सेंटर के लिए बादल कुमार व निशांत कुमार ( पुलिस एकेडमी ),दीपक प्रकाश रंजन ( मधेपुरा ),राहुल,मुकुल व आशीष ( नवगछिया ),छोटू (बेगुसराय),रोनित (भागलपुर) व आशीष आहुजा (सीवान)फ्रंट के लिए अंकित कुमार शर्मा,सैफ अली,अमित,राजा,बिट्टू व अजीत (नवगछिया),शशिकांत व प्रशांत (किलकारी-पटना),राहुल कुमार (पुलिस एकेडमी),समीर कुमार वर्णवाल (सीवान),विनोद कुमार धोनी व आयुष सिंह (वैशाली),रोहित कुमार( पटन ) बैक के लिए अमन,सूरज,अविनाश,पुष्कर व गुलशन (नवगछिया),,संटु महाराज व कुंदन कुमार (किलकारी-पटना),लालबिहारी व राहुल कुमार( सीवान ),शशांक कुमार (बेगूसराय),सत्यम आनंद (पटना) व राणा सिंह (पुलिस एकेडमी) के नाम शामिल है। श्री शंकर ने यह भी बताया कि खिलाड़ियों की निलामी 26 अगस्त को बिहपुर के डाकबंगला परिसर में शाम पांच बजे से किया जायेगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…