मधेपुरा : मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ का चुनाव आज दिनांक -21/08/2021 (रविवार) को बी पी मंडल इंडोर स्टेडियम में सम्पन हुआ । बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा भेजे गये पर्यवेक्षक – प्रफुल्ल रजन वर्मा (टूर्नामेंट कमिटी के चैयरमेन ) एवम मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के निर्वाचन पदाधिकारी अधिवक्ता अजिताभ कुमार भारती और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता की देख रेख में शांतिपूर्ण सम्पन हुआ ।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संघ के सभी कार्यकरणी पदों पर एक – एक ही नामांकन रहने के कारण ,अध्यक्ष – भानू प्रताप, उपाध्यक्ष- बबीता कुमारी, सचिव – राजीव शर्मा , संयुक्त सचिव- अंगद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष- गौरीशंकर कुमार एवम क्लब प्रतिनिधि- त्रिलोक नारायण को निर्विरोध निर्वाचित किया गया ।
मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष भारत भूषण की भूमिका सराहनीय रहा । श्री भूषण ने कहा कि मधेपुरा जिला क्रिकेट का पुराना इतिहास रहा हैं । नई टीम में युवाओं को जिम्मेदारी मिली हैं, उम्मीद हैं मधेपुरा क्रिकेट संघ नई ऊंचाइयों की लकीर खिंच लेंगे और ऊर्जा के साथ लीग की तिथि निर्धारित की जायेगी ।खिलाड़ी अपने आप मे अनुशासन का पालन अवश्य करेगे ।
मौके पर संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री भारत भूषण,बिहार फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बी एन गांगुली,सुमित आनन्द, राहुल यादव, राजेश कुमार राजू,बिट्टू यादव,आलोक,सुनील ,रोहित ,अजहर ,एहसान, सैफ,जीशान एवम सभी क्लबो के अध्यक्ष एवम सचिव मौजूद थे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…