सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की टीम पहुंची सोनीपत।

पटना। सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी, पटना बिहार की अंडर- 23 और अंडर-19 की टीम तीन एक दिवसीय मैच और तीन टी-20 मैच का सीरीज खेलने सोनीपत पहुंची।

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के मुख्य कोच व मेंटोर कृष्णा पटेल ने बताया कि बिहार से 25 सदस्यीय क्रिकेट टीम आज हरियाणा के सोनीपत पहुंची और गोहाना बाईपास स्थित वातानुकूलित राजश्री होटल में ठहरी हुई है। जहां कल 22 अगस्त से 26 अगस्त 2022 तक ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी सोनीपत हरियाणा और सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी पटना बिहार के बीच एकदिवसीय और टी20 मुकाबले खेले जाने हैं।

वहीं कल 22 अगस्त को एकदिवसीय मुकाबला से इस सीरीज का आगाज होगा और प्रत्येक दिन अंडर- 23 व अंडर- 19 टीम का अलग- अलग खेल मैदान पर एक- एक मुकाबले खेले जाएंगे।वहीं टी-20 सीरीज का एक-एक मुकाबला दूधिया रोशनी में खेली जाएगी।

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के टीम मैनेजर व क्रिकेटर प्रभात कुमार सिंह के साथ बिहार के उदयीमान खिलाड़ी निशांत कुमार, स्वराज सिंह राठौर, कुमार आर्यन, कुंदन कुमार, पंकज सिंह, अभिषेक कुमार, विकास राय, सुयश , विकास कृष्णा, विशाल कुमार करण, अमन कुमार, रवि कुमार, मोहित कुमार, अंकित कुमार, कुमार शान, हर्ष रंजन, नीरज राय, रोहित कुमार शर्मा, शुभम कुमार, निखिल सिंह, सौरभ कुमार, अभिषेक कुमार (जूनियर), और शुभम कुमार (जूनियर) शामिल हैं।
आज संध्या समय में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की टीम अभ्यास सत्र के दरमियान हरियाणा के सोनीपत में जमकर पसीना बहाएंगे जबकि सीरीज समाप्त होने के उपरांत 27 अगस्त को टीम पटना वापस लौटेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago