पटना । राजधानी पटना के जगजीवन स्टेडियम दानापुर में सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वावधान में आयोजित बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल ) सीजन – 01 में अंडर – 17 आयु वर्ग के खेले गए पूल – ( बी ) के रोमांचक मुकाबला में किंग्स इलेवन पटना ने कटिहार नाइट राइडर्स को 2 विकेट से पराजित किया।
जबकि दूसरा मुकाबला पूल- (ए) में गया टाइटंस और दरभंगा कैपिटल के बीच खेला गया जिसमें शान के शानदार अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत गया टाइटंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
कल दिनांक 25 जून 2026 को लीग मुकाबला के अंतिम दिन पूल- (बी) ग्रुप में चंपारण सुपर किंग बनाम कटिहार नाइट राइडर के बीच सुबह 8:30 बजे से खेली जाएगी।
जबकि पूल- (ए) ग्रुप में किंग्स इलेवन पटना बनाम राजगीर रॉयल्स के बीच 12:30 बजे से खेली जाएगी।
पूल (ए) में खेले जाने वाली अंतिम लीग मुकाबला किंग्स इलेवन पटना और राजगीर रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति होगी इस ग्रुप में दोनों टीम एक-एक मैच जीतकर आमने-सामने भिड़ेगी । कल जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो सीधे अपने पूल- ए में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला कांटे की टक्कर की होगी।
आज खेले गए किंग्स इलेवन पटना और कटिहार नाइट राइडर्स के बीच पहले मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन के 40 रन की उपयोगी पारी के सहारे 129 रन पर किंग्स इलेवन पटना के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। किंग्स के गेंदबाज गोलू, सरवन, राजीव और कप्तान उत्कर्ष ने तीन गेंद में केवल दो रन खर्च कर दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पटना ने 17.4 ओवरों में 8 विकेट खोकर राजीव कुमार के 39 रन, प्रत्युष और विशेष के 21- 21 रनों की उपयोगी पारी के सहारे इस रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने की उम्मीद को कायम रखा।केकेआर के गेंदबाज हार्दिक कात्यायन ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए।जबकि कप्तान अमनदीप सिंह ने दो विकेट , देव और अमन ने एक-एक बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
वहीं आज खेले गए दूसरे मुकाबला में गया टाइटंस के गेंदबाज हिमांशु शेखर और युवराज ने दरभंगा कैपिटल के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी जाल में फंसाया और आपस में 3-3 विकेट बांटें जबकि शान ने दो विकेट और अंकुश ने एक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर पूरी टीम को 19 ओवर में 108 रन पर ढेर कर दिया।
दरभंगा कैपिटल के बल्लेबाज अभिनव राज ने 37 रनों की और आशीष ने 19 रनों का योगदान दिया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया टाइटंस के सलामी बल्लेबाज और हरफनमौला खिलाड़ी शान कुमार ने 6 चौका और 3 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए नाबाद 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
जबकि सलामी बल्लेबाज क्रिस ने 29 रन बनाकर पेवेलियन लौटें और ओम साहिल ने तीन चौके के सहारे 15 रनों की नाबाद पारी खेलकर 12.01 ओवर में टीम को 6 विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।दरभंगा कैपिटल के गेंदबाज मोहम्मद अली ने सर्वाधिक तीन बल्लेबाजों को अपने फिरकी जाल में फसाया जबकि मानव को एक सफलता हाथ लगी।
इस जीत के साथ गया टाइटंस की टीम पूल-(ए) ग्रुप से रॉयल चैलेंजर बेगूसराय के बाद अब गया टाइटंस ने भी लगातार दो जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।गया टाइटंस के सलामी बल्लेबाज और हरफनमौला खिलाड़ी शान कुमार को नाबाद अर्धशतकीय प्रहार और दो विकेट हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया
अंडर -13 आयु वर्ग का सेमीफाइनल 26 जून को:-
अंडर -13 आयु वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्रातः 8:30 बजे से पूल- (ए) में गया टाइटंस और राजगीर रॉयल्स के बीच खेली जाएगी।
जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दोपहर 12:30 बजे से पूल- (बी) में कटिहार नाइट राइडर्स और मुंगेर इंडियंस के बीच खेली जाएगी।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…