पटना : गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल,दानापुर में खेली जा रही आमंत्रण अंतर विद्यालय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में उच्च माध्यमिक विद्यालय बाढ़ ने आइडियल पब्लिक स्कूल दीघा को 35-25,35-26 से एवं दूसरे सेमीफाइनल मैच में मेजबान गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल ने उच्च माध्यमिक विद्यालय गौनपुरा को 35-22,35-28 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
उमावि बाढ़ की ओर से स्नेहा कुमारी, तन्वी कुमारी,लक्ष्मी कुमारी ने एवं गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल की ओर से निशा कुमारी,रिया भारती,आलिया सुल्ताना ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जबकि बालक वर्ग में मेजबान गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल, फाउंडेशन एकेडमी आईआईटी बिहटा कैम्पस, राजकीय बालक उमावि राजेन्द्र नगर,मिलर हाई स्कूल की टीमें अपने-अपने लीग के महत्वपूर्ण मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के मैचों के सफल संचालन तकनीकी समिति के संयोजक व राष्ट्रीय निर्णायक सतीश कुमार,आशीर्वाद कुमार, मोनू कुमार,प्रिंस कुमार,रंजन कुमार,शाश्वत कुमार,निखिल कुमार,अमन कुमार के देखरेख में किया जा रहा है।
पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव श्रीमोद पाठक के अनुसार कल सुबह 8.30 बजे से बालक व बालिका दोनों वर्गों का फाइनल मैच खेला जायेगा और फाइनल मैच के उपरांत पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
पटना : आगामी पांचवे एलीट नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने बिहार टीम गुरूवार…
पटना : स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट…
पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर…
पटना : गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में…
पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर…
पटना: बिहार प्राइड कप के ट्रायल मैच की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।…