पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में शुक्रवार को पहला क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना को 52 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच में बिहार क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज तपिश विकास कुमार का बल्ला जमकर चला। तपिश ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 65 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया। अपनी पारी में उन्होंने 10 छक्के और 7 चौके लगाए। उनके अलावा आर्यन अरविंद राज ने 77 रन की बेहतरीन पारी खेली। बिहार क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 21 ओवर में 5 विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना की ओर से एमडी जाहिद ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्जुन आंधी, हिमांशु केशरी और रौनक रविंद्र गुप्ता को 1-1 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना की टीम 17.4 ओवर में 160 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से हिमांशु केशरी ने 52 रन और अनिश कुमार ने 44 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंकुश मुकेश राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। अंकित सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि वतन प्रकाश पांडे और प्रिंस को 1-1 विकेट मिला। मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले तपिश विकास कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
बिहार क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 212/5, तपिश विकास कुमार 100, आर्यन अरविंद राज 77, अतिरिक्त 14, एमडी जाहिद 2/36, अर्जुन आंधी 1/30, हिमांशु केशरी 1/43, रौनक रविंद्र गुप्ता 1/43.
स्कूल आफ क्रिकेट पटना: 17.4 ओवर में 160/10, श्रेयांश सिंह 11, अनिश कुमार 44, एमडी जाहिद 12, हिमांशु केशरी 52, रौनक रविंद्र गुप्ता 14, अतिरिक्त 10, अंकुश मुकेश राज 4/37, अंकित सिंह 3/35, वतन प्रकाश पांडे 1/32, प्रिंस 1/16.
जीसीए वाहिद क्वार्टरफाइनल में
वहीं टूर्नामेंट का तीसरा प्री क्वार्टरफाइनल मैच में जीसीए वाहिद ने करुणा क्रिकेट एकेडमी को 22 रन से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में करुणा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीए वाहिद की टीम ने 20.5 ओवर में 134 रन बनाए। टीम की ओर से अरशनाल जैकी खान ने 28, अंकित ने 23, अतुल ने 22 तथा शुभम स्टार्क ने नाबाद 16 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में टीम को 15 रन मिले।
करुणा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में पांडेय कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 रन देकर 3 विकेट झटके। अभिषेक को 2 विकेट तथा रौनक कुमार को 1 सफलता मिली। 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी करुणा क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आरव कुमार चंद्रा ने 36 और आयुष ने 30 रन बनाए, जबकि सचिन ने 14 रन का योगदान दिया। जीसीए वाहिद की ओर से अमन खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। अरसलान और सौरव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अंकित को 1 विकेट मिला। बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए जीसीए वाहिद के अमन खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
जीसीए वाहिद: 20.5 ओवर में 134/9, अतुल 22, अरशनाल जैकी खान 28, सौरव 13, अंकित 23, शुभम स्टार्क नाबाद 16, अतिरिक्त 15, पांडेय कुमार 3/16, अभिषेक 2/19, रौनक कुमार 1/9.
करुणा क्रिकेट एकेडमी: 20 ओवर में 112/10, आरव कुमार चंद्रा 36, आयुष 30, सचिन 14, अतिरिक्त 10, अमन खान 3/14, अरसलान 2/25, सौरव 2/19, अंकित 1/8
पटना : आगामी पांचवे एलीट नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने बिहार टीम गुरूवार…
पटना : गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में…
पटना : स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट…
पटना : गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में…
पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर…
पटना: बिहार प्राइड कप के ट्रायल मैच की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।…