बिहार खेल न्यूज़

नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम 8 में श्रीराम खेल मैदान व गोल सीए।

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में गुरुवार को प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेेले गए। मुकाबले में श्रीराम खेल मैदान की टीम ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 26 रन से अंतिम आठ में जगह बनाई। दिन का दूसरा मुकाबला गोल क्रिकेट एकेडमी ने 18 रन से जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

पहला मैच 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीराम खेल मैदान की टीम ने 20.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 133 रन बनाए। टीम की ओर से अमन ने 40 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विनय कुमार ने 34, अमृत राज ने 16 और दीपक ने 11 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में टीम को 13 रन मिले।

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अनिरुद्ध अनिल राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। राहुल को 2 विकेट मिले, जबकि आदित्य गौरव ने 2, इमन पासवान और विक्की राज ने 1-1 विकेट हासिल किए।

134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.4 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शामू ने 25, प्रिंस राज ने 24 और राहुल कुमार ने 24 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

श्रीराम खेल मैदान की ओर से गेंदबाजी में करन कुमार ने 3 विकेट चटकाए। रेयांश केशरी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। विनय कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि रुपेश और ऋषि को 1-1 सफलता मिली। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए श्रीराम खेल मैदान के विनय कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:::

श्रीराम खेल मैदान : 20.2 ओवर में 133/10, अमन 40, दीपक 11, अमृत राज 16, विनय कुमार 34, अतिरिक्त 13, अनिरुद्ध अनिल राज 4/39, राहुल 2/23, आदित्य गौरव 2/25 इमन पासवान 1/15, विक्की राज 1/11.

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी: 20.4 ओवर में 107/10, शामू 25, प्रिंस राज 24, राहुल कुमार 24, अतिरिक्त 8, करन कुमार 3/18, विनय कुमार 2/16, रुपेश 1/39, रिषि 1/18, रेयांश केशरी 3/14.

दूसरा मैच 

गोल क्रिकेट एकेडमी 18 रन से जीता

दिन के दूसरे मुकाबले में गोल क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीआईओसी को 18 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18 ओवर में 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

टीम की ओर से मोनू सिंह ने सर्वाधिक 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं अमन ने 10 और नीतीश रेड्डी ने 17 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 13 रन मिले।

बीआईओसी की ओर से गेंदबाजी में सुमित राज ने 3 विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अमन ने 2 विकेट, आराज्ञय ने 2 विकेट और रिशु मुकेश राज ने भी 2 विकेट हासिल किए। अनमोल शर्मा को 1 सफलता मिली।

123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीआईओसी की टीम 16.5 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रिंस कुमार ने 27 रन बनाए, जबकि सुमित राज ने 16 और रिशु मुकेश राज ने नाबाद 20 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। अतिरिक्त के रूप में टीम को 16 रन मिले। गोल क्रिकेट एकेडमी की ओर से अमन कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। मधुकांत पांडेय ने भी 3 विकेट लिए, जबकि अनीष ने 2 विकेट अपने नाम किए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मोनू सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर

गोल ​क्रिकेट एकेडमी: 18 ओवर में 122/10, मोनू सिंह 65, अमन 10, नीतीश रेड्डी 17, अतिरिक्त 13, सुमित राज 3/21, अमन 2/3, आराज्ञय 2/11, रिशु मुकेश राज 2/20, अनमोल शर्मा 1/14

बीआईओसी: 16.5 ओवर में 104/10, प्रिंस कुमार 27, सुमित राज 16, रिशु मुकेश राज नाबाद 20, अतिरिक्त 16, अमन कुमार 3/12, अनीष 2/25, मधुकांत पांडेय 3/27.

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

आसीत कुमार सिंह की कप्तानी में नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने बिहार टीम बेंगलुरु रवाना।

पटना : आगामी पांचवे एलीट नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने बिहार टीम गुरूवार…

5 hours ago

अंतर विद्यालय बॉल बैडमिंटन में गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल व उमावि बाढ़ फाइनल में

पटना : गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में…

7 hours ago

आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में इमैनुएल स्कूल मोतिहारी विजयी

पटना : स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट…

8 hours ago

तपिश के तूफानी शतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर…

8 hours ago

अंतर विद्यालय बॉल बैडमिंटन शुरू,विश्वकप बॉल बैडमिंटन पटना में कराने की योजना – नवल यादव

पटना : गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल एवं पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में…

1 day ago

बिहार प्राइड कप ट्रायल मैच 15 एवं 16 मई को, 25 खिलाड़ियों का होगा चयन

पटना: बिहार प्राइड कप के ट्रायल मैच की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।…

1 day ago