शिवहर में 24वीं सब जूनियर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,पश्चिमी चंपारण व सीतामढ़ी बने चैंपियन।

  • बालक वर्ग में पश्चिमी चंपारण और बालिका वर्ग में सीतामढ़ी ने जीता खिताब, विजेता एवं उपविजेता टीमें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

शिवहर, 24 नवंबर 2026। जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पचड़ा लक्ष्मीपुर के प्रांगण में 24वीं सब जूनियर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों के खिलाड़ी निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित हुए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार सिंह, पूर्व सचिव, जिला कबड्डी संघ, शिवहर; पंकज कुमार सिंह, पूर्व सचिव, जिला कबड्डी संघ, सीतामढ़ी; शिवहर जिला क्रिकेट संघ से नवीन कुमार एवं प्रशांत कुमार प्रभाकर, भानु प्रताप तथा शारीरिक शिक्षक मोहन कुमार सिंह उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता जिला कबड्डी संघ, शिवहर के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक आलोक कुमार सिंह ने किया।

आगत अतिथियों का स्वागत जिला कबड्डी संघ के सचिव रवि रंजन कुमार सिंह एवं अन्य सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी श्री झा एवं हरिश्चंद्र जी भी मौजूद रहे।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शारीरिक शिक्षक शंभू कुमार सिंह, कृष्णचंद्र, मुकेश कुमार, लोकनाथ मुन्नू, अमजद हसन एवं शशि शेखर सहित अन्य लोग शामिल रहे।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में बालिका वर्ग में सीतामढ़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्वी चंपारण को 47-26 अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालक वर्ग में पश्चिमी चंपारण की टीम विजेता बनी, जबकि शिवहर की टीम उपविजेता रही। बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबले में टाईब्रेकर के दौरान पश्चिमी चंपारण ने शिवहर को मात्र एक अंक से हराकर जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार रहे—

**बालक वर्ग**

– विजेता – पश्चिमी चंपारण

– उपविजेता – शिवहर

– बेस्ट रेडर – मनीष कुमार (पश्चिमी चंपारण)

– बेस्ट डिफेंडर – अमित कुमार (शिवहर)

**बालिका वर्ग**

– विजेता – सीतामढ़ी

– उपविजेता – पूर्वी चंपारण

– बेस्ट रेडर – वर्षा कुमारी (सीतामढ़ी)

– बेस्ट डिफेंडर – पुष्पा कुमारी (पश्चिमी चंपारण)

आयोजक जिला कबड्डी संघ, शिवहर के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि इस जोनल प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता रहने वाली टीमें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगी। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला कबड्डी संघ, शिवहर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता को **SS SPORTS SHEOHAR** एवं **MAA TRADING COMPANY SHEOHAR** का सहयोग एवं प्रायोजन प्राप्त हुआ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: हरियाणा के खिलाफ बिहार को मिली हार

पटना, 24 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को हरियाणा…

2 hours ago

धुरंधर कप U-14: आशा बाबा क्रिकेट क्लब और गोल क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत।

हाजीपुर: बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर आर.एस. में खेले जा रहे धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले…

1 day ago

देवघर जिला क्रिकेट लीग : मोहम्मद अदीब व यश कुमार की शानदार बल्लेबाजी से साइ बी 4 विकेट से हराया

देवघर: देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत…

1 day ago

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: तमिलनाडु ने बिहार को 99 रनों से हराया।

पटना, 22 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट के दिन-रात्रि मुकाबले में बिहार…

2 days ago