सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग :त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी परसा की अनुपस्थिति पर रॉयल क्रिकेट एकेडमी एकमा को मिला वॉकओवर

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के आज के मुकाबले में त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी, परसा और रॉयल क्रिकेट एकेडमी, एकमा के बीच मैच निर्धारित था।

निर्धारित समय पर त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी, परसा की टीम मैदान पर उपस्थित नहीं हुई। इसके बाद नियमानुसार 30 मिनट तक इंतजार किया गया, लेकिन टीम के नहीं पहुंचने पर मैदानी स्थिति का जायजा लेते हुए अंपायरों द्वारा वॉकओवर देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रतियोगिता समिति ने भी इस निर्णय पर अपनी सहमति प्रदान की, जिसके आधार पर रॉयल क्रिकेट एकेडमी, एकमा को वॉकओवर दिया गया और विजेता घोषित किया गया।

इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इंदु कुमारी उर्फ अन्नू सिंह, जिला उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार, मनन यादव, कैशर अनवर, चंदन शर्मा एवं विभूति नारायण शर्मा उपस्थित रहे।

सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा जिले में क्रिकेट की प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने एवं खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

शिवहर में 24वीं सब जूनियर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,पश्चिमी चंपारण व सीतामढ़ी बने चैंपियन।

बालक वर्ग में पश्चिमी चंपारण और बालिका वर्ग में सीतामढ़ी ने जीता खिताब, विजेता एवं…

2 hours ago

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: हरियाणा के खिलाफ बिहार को मिली हार

पटना, 24 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को हरियाणा…

2 hours ago

धुरंधर कप U-14: आशा बाबा क्रिकेट क्लब और गोल क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत।

हाजीपुर: बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर आर.एस. में खेले जा रहे धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले…

1 day ago

देवघर जिला क्रिकेट लीग : मोहम्मद अदीब व यश कुमार की शानदार बल्लेबाजी से साइ बी 4 विकेट से हराया

देवघर: देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत…

1 day ago

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: तमिलनाडु ने बिहार को 99 रनों से हराया।

पटना, 22 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट के दिन-रात्रि मुकाबले में बिहार…

2 days ago