पटना, 22 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट के दिन-रात्रि मुकाबले में बिहार की टीम को तमिलनाडु के खिलाफ 99 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में बिहार के सामने 239 रनों का बड़ा लक्ष्य था, लेकिन टीम 15.5 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
इससे पहले तमिलनाडु ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। बल्लेबाजी में बी सचिन 82 रन, अमिथ ने 53 रन, अंद्रे ने 34 तथा रिथिक ने 31 रन बनाया।बिहार की गेन्दबाजी में प्रशांत सिंह और नवाज खान को दो-दो विकेट मिला तथा अभिजीत साकेत और मयंक कुमार को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने रन बनाने का प्रयास किया, लेकिन तमिलनाडु के गेंदबाजों के सामने नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे जिसके कारण यह मुकाबला 99 रनों से गवाना पड़ा। बल्लेबाजी में आशीष कुमार 33 रन, अल्तामिश 45 रन, पियूष 27 रन और तरुण ने 15 रन बनाया।
तमिलनाडु की गेन्दबाजी में साईं किशोर और मनीमारण को 3-3 विकेट मिला तथा राजकुमार को 2 विकेट एवं डेविडसन और गुजरपानीत को 1-1 विकेट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन आगामी मुकाबलों में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करता है।
Share this content:
हाजीपुर: बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर आर.एस. में खेले जा रहे धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले…
देवघर: देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत…
छपरा, 22 नवंबर 2026: राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में खेले जा रहे सारण जिला सीनियर क्रिकेट…
सहरसा, 21 नवंबर। 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों…
बेगूसराय : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन…
पटना, 21 नवंबर 2026: महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट में बिहार और कर्नाटक की अंडर-23…