Home Bihar सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: तमिलनाडु ने बिहार को 99 रनों से हराया।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: तमिलनाडु ने बिहार को 99 रनों से हराया।

by Khelbihar

पटना, 22 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट के दिन-रात्रि मुकाबले में बिहार की टीम को तमिलनाडु के खिलाफ 99 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में बिहार के सामने 239 रनों का बड़ा लक्ष्य था, लेकिन टीम 15.5 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: तमिलनाडु ने बिहार को 99 रनों से हराया।

इससे पहले तमिलनाडु ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। बल्लेबाजी में बी सचिन 82 रन, अमिथ ने 53 रन, अंद्रे ने 34 तथा रिथिक ने 31 रन बनाया।बिहार की गेन्दबाजी में प्रशांत सिंह और नवाज खान को दो-दो विकेट मिला तथा अभिजीत साकेत और मयंक कुमार को एक-एक विकेट मिला।

IMG-20261121-WA0042 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: तमिलनाडु ने बिहार को 99 रनों से हराया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने रन बनाने का प्रयास किया, लेकिन तमिलनाडु के गेंदबाजों के सामने नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे जिसके कारण यह मुकाबला 99 रनों से गवाना पड़ा। बल्लेबाजी में आशीष कुमार 33 रन, अल्तामिश 45 रन, पियूष 27 रन और तरुण ने 15 रन बनाया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: तमिलनाडु ने बिहार को 99 रनों से हराया।

तमिलनाडु की गेन्दबाजी में साईं किशोर और मनीमारण को 3-3 विकेट मिला तथा राजकुमार को 2 विकेट एवं डेविडसन और गुजरपानीत को 1-1 विकेट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन आगामी मुकाबलों में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करता है।

IMG-20260501-WA0009 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: तमिलनाडु ने बिहार को 99 रनों से हराया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े