Home Bihar सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: वीआईपी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: वीआईपी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।

by Khelbihar

छपरा, 22 नवंबर 2026: राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में खेले जा रहे सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के आज तीसरे मुकाबले में वीआईपी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: वीआईपी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दहियावां क्रिकेट क्लब की टीम 16.2 ओवर में महज 71 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से राज मनजीत ने 18, सत्यम ने 15 और अरुणेश ने 9 रन बनाए। वीआईपी क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए रमन ने 5 विकेट, विकास ने 3 विकेट तथा मनीष ने 2 विकेट चटकाए।

IMG-20261121-WA0042 सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: वीआईपी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीआईपी क्रिकेट क्लब की टीम ने 13.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से सुजीत ने 18, पीयूष ने 15, मनीष ने 10 और आदित्य ने 9 रन का योगदान दिया। दहियावां क्रिकेट क्लब की ओर से पंकज, राजू और प्रतीक ने एक-एक विकेट लिया।आज के मुकाबले में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच प्रमोद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

IMG-20260501-WA0009 सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: वीआईपी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।

इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इंदु कुमारी उर्फ अन्नू सिंह, राजन प्रसाद यादव, रविंद्र प्रसाद यादव उर्फ रवि राय, धर्मजय कुमार, कैसर अनवर, कुंदन शर्मा, आशीष कुमार, ऋषभ कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी मैदान में मौजूद थे।कल का मुकाबला स्कूल ऑफ क्रिकेट बनाम रॉयल क्रिकेट अकादमी, एकमा के बीच सुबह 9 बजे खेला जाएगा।

इसकी जानकारी सारण जिला क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा ने दी।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: वीआईपी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े