सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग: वीआईपी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया।

छपरा, 22 नवंबर 2026: राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में खेले जा रहे सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के आज तीसरे मुकाबले में वीआईपी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दहियावां क्रिकेट क्लब की टीम 16.2 ओवर में महज 71 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से राज मनजीत ने 18, सत्यम ने 15 और अरुणेश ने 9 रन बनाए। वीआईपी क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए रमन ने 5 विकेट, विकास ने 3 विकेट तथा मनीष ने 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीआईपी क्रिकेट क्लब की टीम ने 13.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से सुजीत ने 18, पीयूष ने 15, मनीष ने 10 और आदित्य ने 9 रन का योगदान दिया। दहियावां क्रिकेट क्लब की ओर से पंकज, राजू और प्रतीक ने एक-एक विकेट लिया।आज के मुकाबले में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच प्रमोद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इंदु कुमारी उर्फ अन्नू सिंह, राजन प्रसाद यादव, रविंद्र प्रसाद यादव उर्फ रवि राय, धर्मजय कुमार, कैसर अनवर, कुंदन शर्मा, आशीष कुमार, ऋषभ कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी मैदान में मौजूद थे।कल का मुकाबला स्कूल ऑफ क्रिकेट बनाम रॉयल क्रिकेट अकादमी, एकमा के बीच सुबह 9 बजे खेला जाएगा।

इसकी जानकारी सारण जिला क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा ने दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

धुरंधर कप U-14: आशा बाबा क्रिकेट क्लब और गोल क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत।

हाजीपुर: बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर आर.एस. में खेले जा रहे धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले…

2 hours ago

देवघर जिला क्रिकेट लीग : मोहम्मद अदीब व यश कुमार की शानदार बल्लेबाजी से साइ बी 4 विकेट से हराया

देवघर: देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत…

5 hours ago

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: तमिलनाडु ने बिहार को 99 रनों से हराया।

पटना, 22 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट के दिन-रात्रि मुकाबले में बिहार…

1 day ago

52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

सहरसा, 21 नवंबर। 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों…

2 days ago

बेगूसराय जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन कूच बिहार ट्रॉफी अंडर -19 बिहार टीम में हुआ.

बेगूसराय : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन…

2 days ago