पूर्णिया : आज स्थानीय डीएसए में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 43वा पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग का भव्य शुभारंभ पूर्णिया नगर निगम की महापौर श्रीमती विभा कुमारी और मुख्य अतिथि उपमहापौर श्रीमती पल्लवी गुप्ता के द्वारा किया गया,सर्वप्रथम पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद शमी अहमद और सचिव जयंत कुमार “गौतम” ने बुके और शॉल देकर स्वागत किया।

उसके बाद महापौर के द्वारा फीता काटकर एवं बैलून उड़ा कर लीग का विधिवत उद्घाटन किया गया ।जिसके बाद महापौर को आज के दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कराया और मैच शुरू होने से पहले सबों के द्वारा राष्ट्रिय गान गाया गया।

आज का उद्घाटन मैच एम एम एम सी सी बनाम एम एम एस सी (ग्रीन)के बीच खेला गया टॉस जीतकर एम एम एस सी (ग्रीन) ने 30 ओवर में 6 विकेट खोकर रितेश और उद्धव के अर्धशतकीय पारी के बदौलत 222 रन बनाए। एम एम एसी सी (ग्रीन) की तरफ से रितेश कुमार ने 62 गेंद पर 9 चौके और दो छक्के की मदद से 71 रन और उद्धव ने 40 गेंद पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए जबकि एम एम एम सी सी की तरफ से श्वेत और ऋषभ दो-दो विकेट झटके ।

223 रन का पीछा करते हुए एम एम सी सी ने शादाब के धुआंधार 98 रन और परितोष के 56 रन की मदद से 5 ओवर शेष रहते हुए 6 विकेट से विराट जीत हासिल की। शादाब ने अपने 98 रन की पारी में 53 गेंद का सामना करते हुए 13 चौके और 5 छक्के लगाए जबकि परितोष ने 54 बॉल पर 9 चौका और एक छक्का की मदद से 56 रन बनाए जबकि ग्रीन की तरफ से प्रदीप कुमार भारती ने 3 विकेट झटके। इस मैच में निर्णायक की भूमिका में मोहम्मद नैयर अली और सुधांशु शेखर पिंटू थे जबकि स्कोरर विकल्प झा थे।

इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार भोला, पीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष स्वाति वैश्यंत्री, पूर्व सचिव हरिओम झा, डीएसए अध्यक्ष गौतम वर्मा, शशांक शेखर सिंह गुड्डू,संयुक्त सचिव विजय कुमार,शिव शंकर चटर्जी, अब्बू आलम,प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदू सिंह,सरजील असर,मोहम्मद राजा,मोहम्मद रहमान, मोहम्मद आसिम, शहादत हुसैन,अजय सिन्हा अभिषेक ठाकुर,श्री राम सेवा संघ के संस्थापक राणा सिंह, विजय सिंह,डॉ आनंद कुमार, मोईजुल रहमान,नवल जयसवाल वार्ड पार्षद, मोहम्मद गुलाब वार्ड पार्षद और मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago