सहरसा जिला क्रिकेट लीग में कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज 46 रनों से जीता।

सहरसा : जिला क्रिकेट लीग संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी एवं कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज के बीच खेला गया जिसमें कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज के कप्तान ज्योतिष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

जिसमे कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज ने निर्धारित 30 ओवर में गौरव सांडिल्य के 49 रन (47 बॉल),ज्योतिष के 38 रन (39 बॉल),राकेश के 18 रन (20 बॉल) की सहायता से 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए जिसमे अतरिक्त रनों की संख्या 42 है।

जिसके जवाब में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने 28 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर प्रिंस के 24 रन (19 बॉल),प्रवेश के 19 रन (27 बॉल), अभीमन के 18 रन (31 बॉल),अमन के 15 बॉल (14 बॉल),आयुष के 14 रन (7 बॉल) की सहायता से 110 रन ही बना सकी।इस प्रकार कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज ने फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को 46 रनों से पराजित किया।

कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज की ओर से गौरव ने 5 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट,सौरव ने 6 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट,राकेश ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया जबकि फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से शाफिन ने 5 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट,हिमांशु ने 5 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट ,मुकेश ने 6 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच के अंपायर बीसीए पैनल के रजनीश कुमार एवं उज्ज्वल तथा स्कोरर शीतांशु एवं राहुल थे।आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अनिता कुमारी,उपाध्यक्ष तपन कुमार डे,सचिव विश्वजीत बनर्जी,संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी,कोषाध्यक्ष असफहान खान तथा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा सुभाष कुमार,नसीम आलम,राजू जी,सुनील कुमार गुप्ता,सुमित कुमार विश्वास,सुमन कुमार झा,कौशल मिश्रा इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अनंत मिश्रा,अनिकेत कुमार,सत्यम कुमार,उज्ज्वल कुमार,प्रिंस कुमार,बबलू इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago