एनआईओसी प्रीमियर लीग का शानदार आगाज,सनराजर्स समस्तीपुर विजयी

पटना : फतुहां स्थित एनआईओसी ग्राउंड पर गुरुवार से एनआईओसी प्रीमियर लीग का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन खेले गए मैच में सनराइजर्स समस्तीपुर ने अभिनव कुमार (42 रन व दो विकेट) के शानदार खेल की बदौलत 5 विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दानापुर की टीम 19 ओवर में महज 68 रन पर ही सिमट गई। जवाब में सनराइजर्स ने लक्ष्य को 11.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच सनराइजर्स समस्तीपुर के अभिनव कुमार को प्रदान किया गया।

इससे पहले लीग का शुभारंभ जिला पार्षद फतुहां बब्लू यादव व पिताम्बरपुर पंचायत के मुखिया रवि पासवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और क्रिकेट खेलकर किया। वहीं इस मौके पर मौजूद शिक्षाविद् व समाजसेवी बिन्नी व एनआईओसी क्रिकेट क्लब की निदेशिका रेखा देवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर राजू वॉल्श ने ग्राउंड के पिच की तारीफ करते हुए कहा कि आउट फिल्ड को दुरूस्त कर इसे बीसीसीआई के मैचों के अनुरूप तैयार किया जा सकता। अतिथियों का स्वागत एनआईओसी के अमन सचदेवा ने माला पहनाकर किया।

वहीं मंच का सचालन अनिमेष आनंद ने जबकि टूर्नामेंट के सफल संचालन में अमन गोस्वामी की भूमिका अहम रहीं। लीग के संयोजक अमन सचदेवा ने बताया कि इस लीग में कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। लीग के सभी मैच अब दो मई से खेले जाएंगे।

संक्षिप्त स्कोर: दानापुर ड्रेगर्न: 19 ओवर में 68 रन पर आलआउट, आर्यन कुमार 28, राजा कुमार 9, विकेट— 3/14, अभिनव कुमार 2/23, नीतीश 2/08
सनराइजर्स समस्तीपुर: 11.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 72 रन, अभिनव कुमार 42, शिवम कुमार 12, रोहित 11, विकेट— 2/09, सलमान 2/12

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago