जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग मे जायका क्रिकेट क्लब 8 विकेट से विजयी

जहानाबाद: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सिनियर डिविजन जिला क्रिकेट में जायका क्रिकेट क्लब ने धूम क्रिकेट क्लब को 8 विकटों से हराकर नॉकआउट चरण में किया प्रवेश ।

आज अंपायर के भूमिका में श्रीकांत शर्मा और और शशि कुमार और स्कोरर के भूमिका में शुभम कुमार और आयुष कुमार मौजूद रहें ।

सुबह टॉस जीतकर धूम क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करते धूम क्रिकेट क्लब 24 ओवरों में 125 रन बना के ऑल आउट हो गई । धूम क्रिकेट क्लब के तरफ से कप्तान साई प्रज्वल ने 32 और रुद्र कुमार ने 29 रनो का योगदान दिया इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज शशि शेखर (6 विकेट ) के सामने टिक नहीं सका ।

126 रन का पीछा करने उतरी जायका क्रिकेट क्लब ने मात्र 13.4 ओवर में 2 विकटों के नुकसान पे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । जायका के तरफ से अमित कुमार ने नाबाद अर्धशतक (59) शशि शेखर ने नाबाद 38 रनो का योगदान दिया और अपने टीम को नॉकआउट चरण के पहुंचने में मदद की ।धूम क्रिकेट क्लब के तरफ से साई प्रज्वल और आदित्य गिरी ने 1,1 विकेट हासिल किया ।

शशि शेखर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विश्वास ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago