सासाराम(रोहतास): रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित U-19 सुनील ज्वाला क्रिकेट लीग का चौथा मैच रोहतास टाइगर बनाम स्टार वारियर्स के बीच खेला गया।
रोहतास टाइगर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार वारियर्स ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 पर सिमट गई। स्टार वारियर्स के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वरुण 19 रन अश्विनी 42 रन अमित 39 रन वही रोहतास टाइगर के गेंदबाज उत्कर्ष ने 4 विकेट नंदकिशोर ने 2 अमन, कुंदन, रवि, ने एक , एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतास टाइगर ने 23 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 108 के स्कोर पर सिमट गई ।इस तरह से स्टार वारियर्स ने रोहतास टाइगर को 41 रनों से पराजित किया।रोहतास टाइगर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए उत्कर्ष कुमार 26 रन नंदू ने 11 रन बनाये।।जबकि स्टार वारियर्स के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंशु ने 4 विकेट गोपाला ने 3 और वरूण ने दो विकेट एवं प्रद्युमन ने एक विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच वारियर्स के अंशु को दिया गया।अंपायर की भूमिका में दीपक कुमार धीरज कुमार स्कोरर माही कुमार का बहुत बड़ा योगदान रहा।मौके पर शैलेश कुमार,टीम एसोसिएशन बनारसी दादा,मेंबर मंटू यादव,आजाद खान आदि मौजूद थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…