मुजफ्फरपुर : आज स्थानीय पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउंड में मुजफ्फरपुर अंदर 16 जिला क्रिकेट लीग के तहत लीग का तीसरा मैच पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी बनाम बबलू 11 क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी को 82रनों से हराया।
पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 181 रन बनाए जिसमें उज्जवल राज ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली वहीं शुभम ने 29 स्वयं ने 20 नमन ने 20 सूर्यांश ने 10 एवं अभिनव आनंद ने 10 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में बबलू 11 क्रिकेट अकादमी के तरफ से आयुष आनंद ने तीन अमन राजनीति प्रेम तिवारी ने दो एवं मानस ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी बबलू 11 क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी जिसमें हर्ष ने सर्वाधिक 35 रन बनाए वहीं मानस राज ने 13 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से अधिराज रंजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके वहीं नमन ने दो कृष्ण ने एक सूर्यांश ने एक अभिनव आनंद ने एक एवं आयुष राज ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।
आज के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के अधिराज रंजन को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…