मुजफ्फरपुर अंडर -14 जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,जस्ट चैम्पियन जीता

मुजफ्फरपुर : आज स्थानीय शुभंकर पुर स्थित क्रिकेट मैदान में मुजफ्फरपुर अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष निशांत नीरज, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा एवम कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

आज खेले गए मैच में संस्कृति क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 130 रन बनाएं जिसमें अयान राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाए वहीं युवराज ने 12 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी में जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के तरफ से ऋषि भूषण ने तीन ,देव कुमार ने चार, सेजल ने एक, एवं प्रिंस कुमार ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने 26 ओवर में ही पांच विकेट खोकर जीत के लिए 131 रन बना लिए। जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के तरफ से कुमार आदित्य ने 21, देव कुमार ने नवाद 18, ऋषभ ने नाबाद 15, आशीष ने 12 एवं रजनीश ने 15 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी में संस्कृति क्रिकेट अकादमी के तरफ से दिव्यांशु ने दो, अरुण कश्यप ने दो, एवं युवराज ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज का मैन ऑफ द मैच जस्ट चैंपियन क्रिकेट अकादमी के देव कुमार को दिया गया।आज के मैच के अंपायर अविनाश कुमार एवं अभिषेक कुमार थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago