रोहतक रोड़ जिमखाना ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

  • रोहतक रोड़ जिमखाना की टीम ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

नई दिल्ली : आज जीएस हैरी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों में आज 40 ओवर का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रोहतक रोड जिमखाना और जीएस हैरी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस रोहतक रोड की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जो टीम के बल्लेबाजो ने सही साबित किया.पहले बल्लेबाजी करते हुई रोहतक रोड की टीम ने लक्ष्य शेखरी के 45 रन, तेजस गल्होत्रा के 42 रन और अभिषेक चहल के 39 रनों के बदौलत निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 207 रन बनाए। गेंदबाजी में जीएस हैरी के देवांश 32 रन देकर 3 और महिम सेहगल ने 39 रन देकर 2 विकेट झटके।

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएस हैरी क्रिकेट एकेडमी की टीम की शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और नतीजा 22.4 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ़ 57 रन ही बना सके जिससे 150 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। गेंदबाजी में रोहतक रोड के कृदय ने 8 रन देकर 5 विकेट लिए। इस तरह से रोहतक की टीम फाइनल में पहुँची।

इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच कृदय को, फाइटर ऑफ़ द मैच देवांश और इम्पैक्ट प्लेयर तेजस गल्होत्रा को चुना गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

16 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago