मसौढी प्रीमियर लीग में मौसम के अर्धशतकीय पारी से गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी विजयी

मसौढ़ी 19 जनवरी: मसौढी प्रीमियर लीग में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना के गाइडलाइन्स का पालन करते हुए आज का मैच गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी गया और स्पोर्ट्स यूनियन क्रिकेट एकेडमी काजीसराय के बीच तिनेरी स्टेडियम में खेला गया।

स्पोर्ट्स यूनियन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 128 रन बनाए। स्पोर्ट्स यूनियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से चंदन ने सर्वाधिक 62 रनों की पारी खेली।

जवाब में गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी गया की टीम ने मौसम के तूफानी अर्धशतकीय पारी के बदौलत मात्र 13 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर मैच को आसानी से 6 विकेटों से जीत लिया। मौसम को शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:-

स्पोर्ट्स यूनियन क्रिकेट एकेडमी काजीसराय:- 128/8 (20 ओवर्स)चंदन:- 62 रन (62 गेंद)पुरषोत्तम:- 4 ओवर्स 15 रन 2 विकेट

गुरुकुल क्रिकेट एकेडेमी:- 129/4 (12.2 ओवर्स)
मौसम:-67 रन (39 गेंद)यशस्वी रॉय:- 27 रन (18 गेंद)सोनू शर्मा:- 1.2 ओवर्स 10 रन 2 विकेट

मैन ऑफ दी मैच:- मौसम

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago