जोहान्सवर्ग 20 जनवरी: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 31 रनो से हार का सामना करना पड़ा । अगर भारतीय टीम अगला मुकाबला जो 21 जनवरी को होनी है अगर हारती है तो सीरीज गवा देगी जबकि अगर सीरीज जितना है तो भारत को अगले दोनों मुकबले जीतने होंगे।
पहले वनडे मुकाबले में मिली हार के बाद केएल राहुल ने कहा कि यह एक अच्छा गेम रहा जिसमें काफी कुछ सीखने को था। हमने वास्तव में अच्छी शुरुआत की, हम बीच में विकेट नहीं ले सके। हम देखना चाहेंगे कि बीच के ओवरों में हम किस तरह से विकेट हासिल करते हैं और विरोधी टीम को रोकते हैं।
आज मध्यक्रम नहीं चल सका। हम गेम के पहले 20-25 ओवर तक बराबरी पर थे। मैंने सोचा था कि हम आसानी से पीछा कर लेंगे लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। पिच में बदलाव आया या नहीं इसके बारे में मुझे मालूम नहीं है क्योंकि मैंने 20वें ओवर के बाद बल्लेबाजी नहीं की।
राहुल ने आगे कहा कि विराट और शिखर ने बताया कि यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छा विकेट था, आपको बस कुछ समय बिताना था। दुर्भाग्य से हम साझेदारी नहीं कर सके। उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने गेंदबाजों पर दबाव डाला और। 290 रनों में 20 रन अतिरिक्त थे लेकिन हमें बीच में और साझेदारी की जरूरत थी।
हमारे लिए हर गेम महत्वपूर्ण है, हम सभी वहां जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमने कुछ समय के लिए एक दिवसीय क्रिकेट नहीं खेला है, हमारे दिमाग में विश्व कप है और हम सर्वश्रेष्ठ एकादश प्राप्त करना चाहते हैं। हम गलतियां करेंगे लेकिन उनसे सीखेंगे।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…