उत्तराखंड क्रिकेट

आयरलैंड को 174 रनो से हराकर भारतीय अंडर-19 टीम वर्ल्डकप के क्वार्टरफाइनल में

ICC वर्ल्ड्कप: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने ग्रुप बी में आयरलैंड को 174 रनों से हराकर लगातार दो मैचों में जीत दर्ज कर के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी निशांत संधू ने की।

कोरोना आइसोलेशन की वजह से आयरलैंड के खिलाफ मैच में भारत के कप्तान यश ढुल, उप-कप्तान शेख रशीद, मानव परख, सिद्धार्थ यादव, आराध्य यादव और वासु वत्स ने हिस्सा नहीं लिया।

मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 307/5 का स्कोर बनाया। ‘मैन ऑफ द मैच’ हरनूर सिंह ने 88 और अंगकृष रघुवंशी ने 79 रनों की पारी खेली, वहीं राजवर्धन हंगरगेकर ने अंत में 17 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार पारी खेली।

बड़े लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड की टीम 39 ओवर में सिर्फ 133 रन बनाकर ढेर हो गई। कौशल ताम्बे, अनीश्वर गौतम और गर्व सांगवान ने दो-दो विकेट लिए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

21 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago