लातेहार 06 दिसंबर: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट लीग अंडर 16 का छठा व अंतिम मैच लातेहार तथा हजारीबाग के बीच जिला खेल स्टेडियम लातेहर में खेला गया ।
लातेहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 85 रन पर ढेर हो गयी । जिसमे उज्ज्वल कुमार सिंह ने 40रन का योगदान दिया । हाजरीब की ओर से विकास कुमार ने 3 विकेट चटकाए । लक्ष्य की पीछा करने उतरी हजारीबग ने 2 विकेट खोकर 86 रन बनाकर 8 विकेट से मैच को जीत लिया । जिसमें प्रभात कुमार नाबाद 48 रन का योगदान दिया । लातेहार की ओर से अतुल रंजन 2 विकेट चटकाए ।
मैन ऑफ द मैच हजारीबाग के विकास कुमार को मैच पर्यवेक्षक एसबी चौबे के द्वारा पुरस्कार दिया गया । अंपायर अजय पाठक तथा सुभाष बनर्जी थे जबकि स्कोरिंग दीपक कुमार ने किया ।मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , प्रकाश कुमार , शैलेश कुमार , अजय कुमार ,साकेत शर्मा , समरेश बादल , अंकित गौरव, न्यूटन आनंद , आयुष रंजन समेत कई लोग उपस्थित थे ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…