खेलबिहार सहयोगी सवांददाता:- बिपेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

मुंबई 06 दिसंबर:   मुंबई -न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 372 रन से हराया ।भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 372 रन के विशाल अंतर से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

टीम इंडिया ने मुंबई टेस्ट के चौथे दिन एक घंटे से भी कम समय में न्यूजीलैंड के पांचों विकेट अपने नाम की। दूसरी पारी में भारत की तरफ से अश्विन और जयंत यादव दोनों ने चार-चार विकेट झटके।

चौथे दिन न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और जयंत यादव ने रचिन रवींद्र (18) का विकेट हासिल कर टीम इंडिया को छठी कामयाबी दिलाई। रचिन रवींद्र ने कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार खेल दिखाते हुए न सिर्फ कीवी टीम को हार से बचाया था, बल्कि मैच ड्रॉ कराने में एक बड़ी भूमिका भी अदा की थी। तब छठे विकेट के लिए रवींद्र और हेनरी निकोल्स ने 90 गेंदों पर 33 रन जोड़े थे।

जयंत ने अपने अगले ही ओवर में काइल जेमीसन (0) को LBW आउट किया। हालांकि, जेमीसन ने हेनरी निकोल्स से विचार विमर्श के बाद रिव्यू लिया, लेकिन वह कीवी टीम के काम न आया और जयंत ने NZ को 7वां झटका पहुंचाया। इसी ओवर में यादव ने टिम साउदी (0) को बोल्ड कर दिया। जयंत ने दूसरी पारी में अपना चौथा और न्यूजीलैंड का 9वां विकेट विल सोमरविले (0) को आउट कर हासिल किया।

जयंत यादव ने 49 रन देकर 4 विकेट अपने नाम हेनरी निकोल्स (44) को आउट करने के साथ ही आर अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर अपने 300 विकेट भी पूरे किए। घरेलू मैदानों पर 300 टेस्ट विकेट लेने वाले अश्विन भारत के दूसरे और वर्ल्ड के छठे गेंदबाज बने

55 पर 3 विकेट गंवाने के बाद डेरिल मिचेल और हेनरी निकोल्स ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 111 गेंदों पर 73 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को अक्षर पटेल ने मिचेल (60) को आउट कर तोड़ा। मिचेल ने 92 गेंदों पर 60 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उनके ये दूसरा अर्धशतक रहा। NZ अभी इस झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि विकेटकीपर टॉम ब्लंडल बिना कोई रन बनाए रन आउट हो गए।

ब्लंडल ने मिड ऑफ की दिशा शॉट लगाया था और रन लेने के लिए दौड़ पड़े थे। हालांकि, दूसरे छोर से हेनरी निकोल्स ने उन्हें रन के लिए मना किया था। कीवी खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी का फायदा केएस भरत ने बखूबी उठाया और गेंद को उठा कर तेजी से कीपर के पास थ्रो किया। इस तरह से NZ ने अपना 5वां विकेट गंवाया।

भारत ने 276 पर घोषित की पारी

इससे पहले टीम इंडिया ने दूसरी पारी 276/7 के स्कोर पर घोषित की। पहली पारी में 150 रन बनाने वाले ओपनर मयंक अग्रवाल (62) दूसरी पारी में भी टॉप स्कोरर रहे। साथ ही चेतेश्वर पुजारा (47) और शुभमन गिल (47) ने भी अच्छा स्कोर बनाया। पहली पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रचने वाले एजाज पटेल ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट अपने नाम किए।

एजाज पटेल (14/225) का प्रदर्शन वानखेड़े में किसी भी गेंदबाज का अब तक का सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा।अक्षर पटेल ने 26 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए।पूरे मैच में भारत के कुल 17 विकेट गिरे और ये सभी कीवी टीम के लेफ्ट आर्म स्पिनर्स एजाज पटेल ने चटकाए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago