प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में एल.एस कॉलेज मुजफ्फरपुर 03 विकेट से विजयी

मुजफ्फरपुर 05 दिसंबर: मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक एलएस कॉलेज के खेल मैदान में बिहार सरकार के माननीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह का आगमन।

एल एस कॉलेज के खेल मैदान में बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री माननीय सुमित कुमार सिंह के आगमन के अवसर पर एक प्रदर्शनी मैच एलएस कॉलेज एकादश  बनाम मुजफ्फरपुर इलेवन के बीच खेला गया जिसमें एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। एलएस कॉलेज के जीत में आदित्य कुमार ने शानदार 65 रनों की पारी खेली जिसके फल स्वरुप उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इससे पहले एलएस कॉलेज के प्राचार्य माननीय ओम प्रकाश राय ने बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वही मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार ने एलएस कॉलेज के प्राचार्य माननीय ओम प्रकाश राय को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर एलएस कॉलेज के बरशर माननीय टी के डे को भी भारती क्लब के सचिव जयप्रकाश एवं संजय वर्मा अंशु द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आज के इस अवसर पर बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री माननीय सुमित कुमार सिंह ने खेलाड़ियो के साथ परिचय प्राप्त कर उन्हें आश्वासन दिया कि इस खेल के मैदान को और बेहतर बनाने के लिए वे हर संभव मदद करने को तैयार है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जल्दी एलएस कॉलेज के प्राचार्य माननीय ओम प्रकाश राय जी के साथ मिलकर इस खेल के मैदान को खिलाड़ियों के लिए और बनाने का काम करेंगे जिससे कि यहां से खिलाड़ी अपने राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकें।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन माननीय ओम प्रकाश राय जीने किया इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार, नवीन कुमार, भारती क्लब के सचिव जयप्रकाश ,संजय वर्मा अंशु ,बिहार क्रिकेट संघ के पैनल के अंपायर कुमार ,रोमी वर्मा एवं अन्य खेलाड़ी मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago