बिहार विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर – 16 ट्रायल में आज का ट्रायल सम्पन्न,कल आख़िर दिन

पटना 05 दिसंबर: बीसीसीआई द्वारा निर्देशित गाइडलाइंस और विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर -16 के लिए जारी मैच शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए बिहार क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर -16 में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली अंडर -16 टीम चयन को लेकर जूनियर चयन समिति के चेयरमैन सत्य प्रकाश, सदस्य कुंदन कुमार और प्रभात कुमार की देखरेख में राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में ट्रायल आयोजित करा रही है।

इस सिलेक्शन ट्रायल की देखरेख कर रहे बीसीए जीएम लॉजिस्टिक धर्मवीर पटवर्धन ने बताया कि दिनांक 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाली इस सिलेक्शन ट्रायल में तिथिवार जिला संघों से अनुशंसित खिलाड़ी ट्रायल देने आ रहे हैं। जिनका जन्म तिथि 1 सितंबर 2005 से 1 सितंबर 2007 के बीच है वैसे खिलाड़ियों को हीं इस ट्रायल का हिस्सा बने हुए है।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि आज 5 दिसंबर 2021को – बांका, भागलपुर, जमुई,नालंदा, नवादा, शेखपुरा, सीवान, लखीसराय और पूर्वी चंपारण सहित पटना जिला के खिलाड़ी इस ट्रायल में हिस्सा लिया।

जबकि कल 6 दिसंबर को ट्रायल के आखिरी दिन दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सारण जिला के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल होंगे।

सभी खिलाड़ियों को निर्देशित तिथि अनुसार सुबह 9 बजे ए. के. चन्दन और अतुल कुमारको मोइनूल हक स्टेडियम में आवश्यक कागजात के साथ रिपोर्ट करने का निर्देश दिया जाता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

13 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago