ICC ने टी-20 रैंकिंग की जारी, विराट कोहली का हुआ नुकसान,8वें नंबर पर पहुँचे,राहुल टॉप 5 में शामिल

दुबई 10 नवंबर: ICC ने टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बल्लेबाजों की T20 रैंकिंग में 3 स्थान की छलांग लगाते हुए 5वां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, कोहली को 4 स्थान का स्थान का नुकसान हुआ है और वह 8वें स्थान पर खिसक गए हैं।

T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का साउथ अफ्रीका के रासी वान डर डुसेन को फायदा मिला है और उन्होंने टॉप-10 में जगह बना ली है। एडन मार्कम भी 3 स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

T20 गेंदबाजों की रैंकिग की बात की जाए तो श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा पहले पायदान पर और साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श 5 स्थान के फायदे के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं।ऑलराउंडरों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी टॉप पर हैं। शाकिब अल हसन दूसरे नंबर पर बरकरार है जबकि टॉप-10 ऑलराउंडरों में एक भी भारतीय नहीं है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago