दुबई 09 नवंबर: पहले सेमीफाइनल में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड टीम हावी होने की कोशिश करेगा। लेकिन सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय के चोटिल होकर बाहर होने से इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है।
रॉय और जोस बटलर इस टूर्नामेंट की विस्फोटक सलामी जोड़ी रही है। रॉय विश्व कप से बाहर हो गये हैं और ऐसे में बटलर के साथ जॉनी बेयरस्टॉ पारी का आगाज करने के लिये उतर सकते हैं।इंग्लैंड के लिये सकारात्मक पहलू यह है कि उसके अधिकतर बल्लेबाजों ने क्रीज पर समय बिताया है और वे सेमीफाइनल के लिये तैयार हैं।
न्यूजीलैंड के पास निश्चित तौर पर टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत जैसी मजबूत टीम को 110 रन पर रोक दिया था। यहां तक कि अफगानिस्तान जैसी खतरनाक टीम भी उनके खिलाफ 125 रन ही बना पायी थी . लॉकी फर्गुसन के चोटिल होने के कारण बाहर होने से उनकी रणनीति गड़बड़ा सकती थी लेकिन एडम मिल्ने ने उनकी कमी नहीं खलने दी।
सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने उसकी तरफ से सर्वाधिक रन बनाये हैं जबकि उनके जोड़ीदार डेरिल मिशेल बहुत अच्छी फॉर्म में हैं। कप्तान केन विलियमसन उसके भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और वह सेमीफाइनल में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहेंगे। अबुधाबी की पिच बल्लेबाजी के लिये अनुकूल रही है और इस मैच में बड़े स्कोर बन सकते हैं।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…