नही चला टी-20 वर्ल्डकप में हार के बाद खिलाडियों व कोच का बहाना?BCCI ने कहा”IPL खेलने कौन कहा था?

मुंबई 10 नवंबर: विश्व कप के दौरान जसप्रीत बुमराह और गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खिलाडियों को आराम देने को लेकर बात कही थी। यह बयान बीसीसीआई को ठीक नही लगा और बोर्ड ने इसको लेकर अपना जवाब दिया है।

उन्होंने कहा है कि आईपीएल 2021 खेलने के लिए किसी ने जबरदस्ती नहीं की थी। जिन्हें आराम चाहिए था, वो आराम ले सकते थे।आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत के ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने पर काफी आलोचना हो रही है।

स्पोर्ट्स वेबसाइट इनसाइड स्पोर्ट्स से बातचीत में बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि आईपीएल खेलने के लिए किसी पर दबाव नहीं डाला जाता है। अगर किसी खिलाड़ी को लगता था कि टी-20 विश्व कप ज्यादा महत्वपूर्ण है तो उसे आईपीएल से अपना नाम वापस लेने की इजाजत थी। हम उन्हें हर सुविधा मुहैया करवाते हैं। इतना ही नहीं परिवार को भी साथ रखने की इजाजत दी। हम सभी कोरोना के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

अधिकारी ने आगे कहा कि” पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार का कारण थकान नहीं था। अगर आप आईपीएल और टी-20 विश्व कप के शेड्यूल को देखें तो पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले खिलाड़ियों को एक हफ्ते का ब्रेक मिला था। 15 अक्तूबर को हुए आईपीएल फाइनल में कुछ ही भारतीय खिलाड़ी खेल रहे थे। ज्यादातर खिलाड़ी उससे पहले ही बाहर हो चुके थे। उन सब को काफी समय मिला था।

अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड मैच से भी पहले खिलाड़ियों को सात दिन का ब्रेक मिला। ऐसे में थकान को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। भारतीय खिलाड़ियों के पास आराम का पूरा समय था। अगर आप श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों की बात करें तो वो तो लगातार क्रिकेट खेल रही हैं। वर्कलोड को मैनेज करना हमारी प्राथमिकता रही है और आने वाले समय में हम कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago