आइसेड एकेडमी अगस्तया कप अंडर-14 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

  • पटना 04 मार्च: सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन बिहार के तत्वावधान में स्थानीय जीएसी मैदान पर आयोजित अगस्तया कप अंडर-14 स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में आइसेड एकेडमी ने वीर कुंवर सिंह सीए को 22 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए आइसेड सीए की टीम निर्धारित 23.5 ओवर में 181 रन बनाकर आउट हो गयी। आइसेड की ओर से कार्तिक ने 33, मो जीशान ने 23, सचिन ने 24 रनों की पारी खेली। वीर कुंवर सिंह एकेडमी की ओर से रोहित ने 28 रन देकर 4 विकेट अमित ने 10 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।

जवाब में वीर कुंवर सिंह एकेडमी की टीम निर्धारित 25 ओवरों में 159 रन नौ विकेट खोकर बना सकी। चैत्यनया ने 51, उत्तम ने 22, राजवीर ने 19, निहाल ने 13, रोहित ने 12 रन बनाये। मैन ऑफ द मैच कार्तिक पांडे (आइसेड) को आशुतोष सिन्हा ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर –

आईसेड सीए – 181 रन ऑलआउट, 23.5 ओवर, कार्तिक 33, मो जीशान 23, सचिन 24, अतिरिक्त 66 रन, रोहित 28/4, अमित 10/2,

वीर कुंवर सिंह एकेडमी – 159 पर 9 विकेट, 25 ओवर, चैतन्या 51, उत्तम 22 रन, राजवीर 19 रन, निहाल 13 रन, रोहित 12 रन, कार्तिक 22/2, राजवीर 30/2.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago