वैशाली 04 मार्च: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग का आज का मैच प्रियदर्शी फाउंडेशन और सराय जूनियर क्रिकेट के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सराय जूनियर क्रिकेट क्लब का शुरुआती झटके के बाद गुलशन 51 रन और इरशाद 29 रन ने पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद रंधीर 21 रन और विशाल 16 रन के बदौलत 27 ओवर 160/10 का स्कोर खड़ा किया । प्रियदर्शी फाउंडेशन के तरफ से चंदन 4 विकेट और उत्सव 2 विकेट , गौतम 2 विकेट लिए ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रियदर्शी फाउंडेशन के सलामी बल्लेबाज प्रकाश 15 रन और इशांत 18 रन ने सधी हुई शुरुआत की । इन दोनों बल्लेबाज के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए । सिर्फ उत्सव शर्मा 42 रन बनाए । निचले क्रम के बल्लेबाज चंदन 13* रन के बदौलत 2 ओवर शेष रहते हुए 161/8 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली ।
सराय जूनियर क्रिकेट क्लब के तरफ से प्रकाश 4 विकेट , विशाल 2 विकेट , अभिषेक 1 विकेट , रोहित 1 विकेट लिए । प्रियदर्शी फाउंडेशन के उत्सव शर्मा को मैन आफ द मैच से नवाजा गया ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…