कराटे

अगर बीसीएल में कोई दाग नहीं तो बीसीएल से जुडी इन जानकारियों को सभी के सामने रखें: अरसद जेन

पटना 28 जून: बिहार क्रिकेट जगत में कुछ दिनों से लगातार बीसीएल को लेकर सवाल किया जा रहा है। यू तो जबसे बीसीएल का आयोजन किया गया तबसे बिहार क्रिकेट लीग(BCL) को लेकर लगातार कोई न कोई सवाल उठता ही है। बिहार क्रिकेट से जुड़े लोग है हो या खिलाडी या खुद बीसीसीआई ने भी बीसीएल के आयोजन पर सवाल उठाया था।

लेकिन अभी जो चर्चाओं का माहौल गर्म है बिहार क्रिकेट में वह सीएबी के नालंदा जिला इकाई के सचिव मो अरसद जेन द्वारा राष्ट्रीय जाँच एजेंसी से बिहार क्रिकेट लीग की जाँच की मांग की है और अरसद जेन ने तो बीसीएल को पाकिस्तान की एक कंपनी के मालिक से पैसे देने का भी सवाल और जाँच की मांग की है। जिसके बाद से बिहार में लगातार सवाल और जबाब चल रहा है। जिसमे बीसीए से जुड़े पदाधिकारी ने भी बयान दिए है।

बीसीए पदाधिकारियो के दिए बयान के बाद अरसद जेन ने खेलबिहार को बताते हुए उन पदाधिकारियों से एक बार फिर पूछा है की “ अगर आपलोग को इतना ही क्रिकेट से प्रेम है तो BCL के बैंक खाते की जानकारी सब के सामने लाऐं तथा BCL के विजेता और उप विजेता को 15-10 लाख क्युं नही दिये गये ये भी बताऐं। अभी तक मात्र 5-10 खिलाडियों को ही पैसे क्युं मिले हैं बाकी खिलाडियों को पैसे अबतक क्युं नही दिये गये हैं।

उन्होंने आगे कहा” अरशद निज़ाम शावल की कंपनी Sportzfront Private Limited ने 90 लाख किस बात के दिये गये हैं एसे आदमी की कंपनी से BCL या BCA से क्या संबंध है और किस कॉनट्रैक्ट के अंतरगत उसे BCL मे जोड़ा गया था।जिन -जिन टीम फ्रेंचाइजी थे उन्होंने कितने-कितने रुपये टीम खरीदने मे दिये और किस अकाउंट मे दिये जबकी एक टीम के लिए 75 लाख दाम रखा गया था । इन सभी सवालों का जबाब दे।

इन सवालों का जबाब बीसीए देता है यह नहीं ये तो देखने वाले बात होगी। लेकिन देखा जाये अगर बीसीए ने बीसीएल का सही आयोजन कराया इसमें कोई भी त्रुटि नहीं है फिर बीसीए डर क्यों रही है। हर बार बीसीए द्वारा ये क्यों कहा जा रहा है की ये भ्रम फैलाया जा रहा है अगर यह भ्रम है तो अभी तक बीसीए ने ऐसे लोगो पर करवाई क्यों नहीं किया या करता है। जबकि अरसद जेन ने एक बयान में कहा था की अगर न्ययालय में मेरे आरोप गलत साबित हुए तो मैं न्ययालय द्वारा दिए सज़ा को स्वीकार करूँगा और आपलोगो से माफ़ी भी मांगूंगा। इसके बाबजूद क्यों चुप बैठी है बीसीए?

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago