नई दिल्ली 28 जून: टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए यह फैसला किया है कि वह आईसीसी को इस बारे में सूचना देगा कि बीसीसीआई इस साल भारत मे होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी नहीं कर पाएगा और इस टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराया जाए।

मीडिया सूत्रों के अनुसार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक कराए जाने की संभावना है और इसके शुरूआती मुकाबले ओमान में हो सकते हैं।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, “हमारी आज बैठक हुई जिसमें फैसला लिया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करना संभव नहीं है। कोरोना के तीसरी लहर के बारे में बात उठ रही है, इसलिए इस टूर्नामेंट को कराना जोखिम भरा है। हम अपने फैसले की जानकारी जल्द ही आईसीसी को देंगे।”

टूर्नामेंट यूएई में कराए जाने की स्थिति में भी इसकी मेजबानी भारत ही करेगा।

आईसीसी ने कहा कि उसे बीसीसीआई से जानकारी मिलने के बाद वह जल्द ही इस बारे में बयान जारी करेगा। यह भी समझा जाता है कि बीसीसीआई आईसीसी को टैक्स में छूट दिलाने की गारंटी दिलवाने में भी फेल रहा है।

एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा,”बीसीसीआई ने टैक्स में छूट के लिए आवेदन दायर किया था लेकिन वित्त मंत्रालय की ओर से इस पर कोई सूचना नहीं दी गई।”

टैक्स में छूट नहीं मिलने पर बीसीसीआई को आईसीसी को कम से कम 227 करोड़ रुपये और अधिकतम 906 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। गत चार मई को आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप को यूएई शिफ्ट किए जाने पर चर्चा हुई थी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago