बीसीए मेंस सीनियर क्रिकेट में गया ने अरवल को सात विकेट से हराया।

नालंदा : आज दिनांक 26 अप्रैल 2024 को मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लिग 2023-24 का मैच गया बनाम अरवल के बीच खेला गया।नालंदा जिले के मोहम्मदपुर, एकंगरडीह में खेले जारहे मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच में गया ने अरवल को सात विकेट के से हराया ।

टॉस जीतकर अरवल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 389 रन का विशाल स्कोर बनाया। अरवल की ओर से अंकुश राज ने शानदार शतक 176 रन 70 गेंदों 11 छक्के और 22 चौकों के द्वारा और दिपेश कुमार 62 रन बनाये।
गया की ओर से निक्कू सिंह ने 10 ओवर में 69 रन देकर 4 विकेट लिए, प्रियरंजन गुंजन ने 6 ओवर में 76 रन देकर 2 विकेट विकेट लिए, प्रवीण ,रोहित और शिवम् ने एक एक विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी गया की टीम ने मात्र 32.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 390 रन बना कर मैच सात विकेट से जीत लिया। गया की ओर से रंजन राज ने नाबाद 108 रन, गौतम कुमार 96 रन, मंगल महरौली 55रन, नरेंद्र प्रसाद ने 54 रन सयद सैफुल्लाह ने 48 रन बनाए।अरवल की ओर से मनमोहन कुमार ने 10 ओवर में 131रन देकर 2 विकेट लिए, हैप्पी कुमार ने 7 ओवर में 65 रन देकर 1 विकेट लिए।गया के रंजन राज को मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया।

मैच के दौरान अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, पूर्व सचिव सय्यद मोहम्मद जावेद इक़बाल, क्लब प्रतिनिधि गोपाल सिंह, मीडिया कमिटी चेरमैन शांतोष पांडेय, विजय प्रकाश उर्फ़ पिन्नु जी, अम्पायर परवेज़ मुस्तफा, दीपक कुमार, बिक्रम सोलंकी, क्षितिज, गौतम इत्यादि मौजूद रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता : प्री-क्वार्टर फाइनल लाइन अप तय

सहरसा, 21 नवंबर। 52वीं बिहार राज्य महिला कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में बिहार की महिला कबड्डी खिलाड़ियों…

16 hours ago

बेगूसराय जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन कूच बिहार ट्रॉफी अंडर -19 बिहार टीम में हुआ.

बेगूसराय : बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले कूच बिहार ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन…

18 hours ago

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: पंजाब ने बिहार को पारी और 120 रनों से हराया।

पटना, 21 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले में बिहार को पंजाब के…

19 hours ago

श्रेष्ठ सुमन का ऑलराउंड प्रदर्शन, सीएवी ने धनराज सीए को 10 विकेट से हराया

पटना। सीएवी मैदान पर खेले गए एकदिवसीय प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में श्रेष्ठ सुमन के शानदार…

20 hours ago